विटामिन बी 6 की शरीर को आवश्यकता और उसके स्रोत
शरीर को यदि पोषक तत्व सही से मिलते रहे तो शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहेगा। यद्यपि ऐसा होता नहीं है। भागदौड़ की जिंदगी में हमारी जीवन शैली बुरी तरह से प्रभावित है जिसके कारण अक्सर हमारे शरीर में किसी न किसी पोषक तत्वों की कमी होती रहती है। विटामिन बी कॉम्पलेक्स शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन बी कॉम्पलेक्स में बी 6 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रमुख विटामिन है। विटामिन बी 6 को पाइरोडॉक्सिन भी कहते हैं ।
विटामिन बी ६ दिमाग और इम्यूनिटी का पोषण करने में मदद करता है। यह शरीर को कई तरह के रोगो से बचाता है। एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि विटामिन बी 6 की पर्याप्त मात्रा कैंसर के खतरा भी को कई गुना कम कर देती है।
विटामिन बी 6 से शरीर में होने वाले लाभ क्या हैं-
१.कैंसर खतरा को कम करता है
खून में विटामिन बी 6 की सही मात्रा होने से कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है। विटामिन बी 6 एंटी इंफ्लामेटरी होता है, इसलिए यह कैंसर के कई प्रकारों से शरीर की रक्षा करता है।
2.हार्ट को स्वस्थ रखता है
मेडिकल जर्नल के अनुसार पीएलपी के सक्रिय होने से ही प्रोटीन, कार्बोहाइड्रैट और वसा शरीर में जाकर टूटता है और विभिन्न कामों को करने के लिए तैयार होता है। विटामिन बी 6 खून में होमोसाइटिन के स्तर को ठीक रखता है। होमोसाइटिन का स्तर बढ़ जाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर खून में विटामिन बी 6 की सही मात्रा हो तो खून की धमनियों में चिपचिपा पदार्थ जमा नहीं हो पाता है। इससे हृदय की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है।
महिलाओं में होने वाले लाभ
विटामिन बी 6 महिलाओं के लिए बड़े लाभ की चीज है। यदि महिलाओं के खून में विटामिन सी की मात्रा सही हो तो यह मासिक धर्म से पहले होने वाले दर्द को कम करता है। इसके अलावा गर्भ धारण के समय महिलाओं को होने वाली मतली से भी बचाता है। इसके अलावा विटामिन बी 6 खून की कमी भी नहीं होने देता है।
कौन सी चीजों में होता है विटामिन बी ६
टूना, सेलमोन मछली, फोर्टिफाइड सेरल, केला, पिश्ता, स्प्रॉउट, एवोकाडो, मसूर की दाल, अंडा, संतरे, पपीता, हरी पत्तीदार सब्जियां, खरबूजा आदि में विटामिन बी ६ उचित मात्रा में पाया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें