अजवाइन और कलौंजी के फायदे
अजवाइन और कलौंजी का एक साथ सेवन करने से मिलेंगे ये 5 लाभ, जानें सेवन के तरीके अजवाइन और कलौंजी का सेवन करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अजवाइन और कलौंजी का सेवन अधिकतर भारतीय द्वारा किया जाता है। अजवाइन और कलौंजी का उपयोग खाने को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। वहीं कुछ लोग इन दोनों का इस्तेमाल अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए भी करते हैं। अजवाइन और कलौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन न सिर्फ खाना बनाने के लिए, बल्कि अपनी कुछ बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानें अजवाइन और कलौंजी को एक साथ लेने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। अजवाइन में पोषक तत्व अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अजवाइन में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अजवाइन में कुछ मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी भी पाई जाती है। आप अपनी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को अजवाइन से ठीक कर सकते हैं। कलौंजी में पोषक तत्व- अजवाइन की तरह ही कलौंजी में भी पोषक तत्...