डायबिटीज क्या है और रक्त शर्करा स्तर कितना हो

 ग्लूकोज शरीर को शक्ति देने का अच्छा स्रोत है परन्तु जब यही ग्लूकोज ख़ून जाने लगता है तो इसे डायबिटीज की बीमारी कहते हैं। डायबिटीज स्वयं में कोई बीमारी नहीं है बल्कि बीमारियों का कारण है। यह शरीर में दीमक का काम करती है। क्योंकि इससे हृदय आघात, किडनी फेल, ब्रेन स्ट्रोक और कई अंगों का एक साथ फेल होने जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में शर्करा स्तर को व्यक्ति की आदत प्रभावित करती है जैसे व्यक्ति की उम्र, खाना और तनाव । शरीर के रक्त में शर्करा स्तर का घटना-बढ़ना दोनों ही घातक होते है, ऐसी स्थिति में सामान्य रक्त शर्करा स्तर क्या है ये जानना बहुत आवश्यक है। जानते हैं कि आयु के अनुसार रक्त शर्करा कितना  होना चाहिए।

 भूखा पेट की स्थिति में

जब शरीर भूखा पेट की स्थिति में हो तो रक्त शर्करा स्तर 70-100 mg/dl के मध्य होना ‌‌‌‌‌सामान्य माना जाता है। यदि ऐसी स्थिति रक्त शर्करा स्तर  100-126 mg/dl के मध्य हो जाता है तो यह प्री-डायबिटीज की श्रेणी होती है। हालांकि, परन्तु यह स्तर 130 mg/dl या  उससे अधिक हो जाए तो खतरनाक माना जाता है।

डायबिटीज दो प्रकार की होती है 

१.टाइप 1, 

२.टाइप २ 

खाना खाने के 2 घंटे बाद: 

खाना खाने के 2 घंटे बाद रक्त शर्करा स्तर 130-140 mg/dl के मध्य होना चाहिए। परन्तु जब यह स्तर बढ़ जाता है तो यह डायबिटीज के लक्षण होते हैं। खाना खाने के 2 घंटे बाद यदि रक्त शर्करा स्तर 200-400 mg/dl के मध्य हो तो यह  खतरनाक स्तर माना जाता है। ऐसे में रक्त शर्करा की नियमित  जांच करना बहुत आवश्यक है।

6 से 12 वर्ष की उम्र में रक्त शर्करा स्तर: 

इस उम्र में रक्त  का फास्टिंग शर्करा स्तर 80 से 180 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शर्करा स्तर 140 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के उपरांत 100 से 150 mg/dl रक्त शर्करा स्तर होना चाहिए।

13 से 19  की उम्र में रक्त शर्करा स्तर: 

इस उम्र में रक्त का फास्टिंग शर्करा स्तर 70 से 150 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शर्करा स्तर 140 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 90 से 150 mg/dl शर्करा स्तर होना चाहिए।

20  से 30 की उम्र में रक्त शर्करा स्तर: 

इस उम्र में रक्त का फास्टिंग शर्करा स्तर 100 से 180 mg/dl, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शर्करा स्तर 180 mg/dL होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 100 से 140mg/dl का स्तर होना चाहिए।

30 से 40 वर्ष की उम्र में रक्त शर्करा स्तर: 

इस उम्र में रक्त  का फास्टिंग शर्करा स्तर 140 mg/dl से कम, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शर्करा स्तर 160 mg/dl से कम होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 90 से 150 mg/dl   का स्तर होना चाहिए।

40 से 60 वर्ष की उम्र में रक्त शर्करा स्तर: 

इस उम्र में रक्त का फास्टिंग शर्करा स्तर 90 से 130 mg/dL, वहीं पोस्ट प्रैंडियल शर्करा स्तर 140 mg/dl से कम होना चाहिए, जबकि रात में खाने के बाद 150 mg/dl   का स्तर होना चाहिए।

यह एक सामान्य जानकारी है सही जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान समय में जीने का ढंग कैसा हो how to live style in present time

Aladdin ka Chirag kaise paye

क्या सौन्दर्य के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी चाहिए