कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए पिएं घर पर बना हुआ यह जूस, जल्द ही असर देखने को मिलेगा। यदि आप प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं तो अपने खाने में इस जूस को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा अक्सर अधिक हो जाता है और अधिक बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का हृदय पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस जूस का सेवन करना लाभकारी रहता है। खराब जीवन शैली और खानपान का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं हृदय संबंधी रोग का कारण अधिकतर कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता हैं। यदि रक्त में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाएगा तो आपको ब्रेन स्ट्रोक, हृदयाघात आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि समय रहते इसे नियंत्रण में रखा जाए। क्या होता है कोलेस्ट्रॉल शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल या एच डी एल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल या एल डी एल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में जमा हो जाता है और रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर हृदय...