कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए पिएं घर पर बना हुआ यह जूस, जल्द ही असर देखने को मिलेगा।
यदि आप प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं तो अपने खाने में इस जूस को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी।
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा अक्सर अधिक हो जाता है और अधिक बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का हृदय पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस जूस का सेवन करना लाभकारी रहता है।
खराब जीवन शैली और खानपान का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं हृदय संबंधी रोग का कारण अधिकतर कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता हैं। यदि रक्त में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाएगा तो आपको ब्रेन स्ट्रोक, हृदयाघात आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि समय रहते इसे नियंत्रण में रखा जाए।
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल
शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल या एच डी एल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल या एल डी एल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में जमा हो जाता है और रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर हृदय को क्षति पहुंचाता है। जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल आपके हृदय के पोषण का कार्य करता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए हम की प्रकार की औषधियों का सेवन करने के साथ-साथ घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसे में आप अपनी भोजन में इस घरेलू जूस को शामिल कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करेगा।
घरेलू जूस की सामग्री
एक हरा सेब
आधा कप हरी धनिया
आधा इंच अदरक
एक कप पुदीने की पत्तियां
आधा नींबू का रस
स्वादानुसार सेंधा नमक
विधि
सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और इसे छानकर रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करें।
इस होममेड जूस से लाभ कैसे होगा
हरे सेब का लाभ
इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।
हरी धनिया से लाभ
हरी धनिया में मैंगनीज,आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन के , प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
पुदीना के लाभ
औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, फोलेट और राइबोफ्लेविन के अलावा कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे तत्वों के साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
अदरक के लाभ
अदरक नें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण जोड़ों के दर्द, गठिया के दर्द को कम करने के साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।
सूचना: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर बताई गई है। लेखक इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें