शरीर को बीमारियों से कैसे बचाएं। how to save body from disease
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में हम कुछ विटामिन युक्त भोजन लेकर अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। कोरोना से लड़ने और सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होनी चाहिए।आओ जानते हैं कोराना से लड़ने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हमारे शरीर में कौन-कौन से विटामिन होने चाहिए।
1- विटामिन-डी - शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन-डी का सेवन बहुत जरूरी है। हमको धूप से नेचुरली विटामिन डी मिलता है। डॉक्टर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी देते हैं। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेने से सांस संबंधी संक्रमण से बचा जा सकता है। विटामिन डी शरीर में रेस्टपीरेट्री टेक्ट इंफेक्शन या रेस्पीरेटरी मसल्स को डिस्ट्रेस होने से भी बचाता है। कोरोना में शरीर में विटामिन डी सही मात्रा में होना जरूरी है।
2- विटामिन-सी - अगर हम सही मात्रा में विटामिन सी का सेवन कर रहे हैं तो हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। विटामिन सी की कमी से फेफड़ों में सूजन आ जाती है। जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। विटामिन सी इस सूजन को कम करता है। हमको खाने में खट्टे फलों और सब्जियों से विटामिन सी मिल जाता है।
3- जिंक - कोरोना संक्रमण से बचने से किए शरीर में जिंक की मात्रा भी सही रुप में होना जरूरी है। जिंक की कमी से हमारे लिंफोसाइट्स काउंट प्रभावित होते हैं। जिंक से शरीर में लिंफोसाइट्स काउंट बढ़ते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिंक टी-सेल्स को एक्टिव करने और बनाने में भी मदद करता है। जिंक की कमी से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ता है।
4- विटामिन बी-६ - इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन बी-6 बहुत जरूरी है। विटामिन बी-6 में पाए जाने वाले बायोकेमिकल रिएक्शन इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। हमको अपने खाने में विटामिन बी-6 वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। नॉन वेजिटेरियन लोग अपने खाने में अंडा, चिकन, साल्मन फिश शामिल कर सकते हैं।
इस प्रकार हम अपने शरीर को बीमारियों बचा सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें