सिर के दर्द को कैसे ठीक करें
माइग्रेन की समस्या पिछले कुछ समय में तेजी से निकल कर सामने आई है। माइग्रेन में सिर में बहुत तेज दर्द होता है। कभी कभी ये दर्द तेज उजाला के कारण से होता है तो कभी शोर या किसी विशेष प्रकार की खुशबू से भी हो सकता है। माइग्रेन सिर के आधे भाग को प्रभावित करता है। हालांकि, इस बीमारी को भी घरेलू उपचार से बहुत सीमा तक ठीक किया जा सकता है।
आधा सिर दर्द का घरेलू उपचार
गुड़ और दूध का सेवन
सिर के दर्द में गुड़ के साथ दूध पीना सटीक उपाय है। रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट गुड़ का छोटा टुकड़ा मुंह में रख लें और उसके ऊपर से ठंडा दूध पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सिर के दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
अदरक का उपयोग
अदरक में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। पाचन से लेकर माइग्रेन तक की समस्या में अदरक का सेवन करना काफी उपयोगी होता है। माइग्रेन के कारण से होने वाले सिरदर्द के समय अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा दांतों के बीच दबा लें और उसे चूसते रहें। एक रिसर्च में भी यह पाया गया है कि अदरक सिर के दर्द को कम करने में बहुत फायदा करता है।
लौंग का इस्तेमाल
सिर के दर्द की समस्या होने पर लौंग के पाउडर में नमक मिलाकर इसे दूध के साथ खाना चाहिए। ऐसा करने से माइग्रेन के दर्द से बहुत फायदा मिलता है।
गाय के घी का उपयोग
सिर के दर्द से बचने के लिए गाय का घी बहुत फायदा करता है। गाय के घी की कुछ बूंदें रात को सोने से पहले नांक में डालनी चाहिए जिससे नांक में होने वाली खुसकी खत्म होती है और इससे सिर के दर्द में काफी आराम मिलता है।
दालचीनी का लेप
दालचीनी को पीसकर इसका पानी के साथ पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को माथे पर करीब आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने से भी सिर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
नींद पूरी करें
नींद पूरी न होने पर भी सिर में दर्द होने लगता है। इसलिए कम से कम ६-७ घंटे की नींद रोजाना लेनी चाहिए जिससे भी सिर में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें