अजवाइन और कलौंजी के फायदे

 अजवाइन और कलौंजी का एक साथ सेवन करने से मिलेंगे ये 5 लाभ, जानें सेवन के तरीके

 अजवाइन और कलौंजी का सेवन करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

 अजवाइन और कलौंजी का सेवन अधिकतर भारतीय द्वारा किया जाता है। अजवाइन और कलौंजी का उपयोग खाने को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। वहीं कुछ लोग इन दोनों का इस्तेमाल अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए भी करते हैं। अजवाइन और कलौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन न सिर्फ खाना बनाने के लिए, बल्कि अपनी कुछ बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानें अजवाइन और कलौंजी को एक साथ लेने से क्या-क्या फायदे  मिल सकते हैं।


अजवाइन में पोषक तत्व

अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अजवाइन में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अजवाइन में कुछ मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी भी पाई जाती है। आप अपनी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को अजवाइन से ठीक कर सकते हैं।

कलौंजी में पोषक तत्व-

अजवाइन की तरह ही कलौंजी में भी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। कलौंजी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी12, नियासिन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा कलौंजी में कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन भी पाया जाता है।

अजवाइन और कलौंजी के फायदे-

अजवाइन और कलौंजी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाएंगे, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

1. वजन कम करे

अगर आप अजवाइन और कलौंजी  का एक साथ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप अजवाइन और कलौंजी का काढ़ा या चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा इन्हें खाने में भी शामिल किया जा सकता है। 


2. पाचन दुरुस्त करे

अजवाइन और कलौंजी खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। रोजाना अजवाइन और कलौंजी खाने से पाचन हमेशा सही रहता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप अजवाइन को परांठे, चाय और सब्जी आदि में डाल सकते हैं।

3. गैस की समस्या दूर करे

अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, तो आप अजवाइन और कलौंजी का एक साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है। इससे अपच ठीक होती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है

4. इम्यूनिटी मजबूत बनाए

अजवाइन और कलौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अजवाइन और कलौंजी को एक साथ लेने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम रहता है, तो इस स्थिति में आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार रहेगा।

5. इन्फेक्शन से बचाव करे

मॉनसून में इन्फेक्शन होने का जोखिम अधिक रहता है। ऐसे में इन्फेक्शन से बचाव के लिए आप अजवाइन और कलौंजी का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व बैक्टीरिया और वायरस के विकास से लड़ने में मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना अजवाइन और कलौंजी को एक साथ लेते हैं, तो इससे आपका शरीर बैक्टीरिया आदि से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

अजवाइन और कलौंजी का सेवन कैसे करें?

आप अजवाइन और कलौंजी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। 

आप अजवाइन और कलौंजी को पानी में उबालें। अब इस पानी को छानकर पी लें।

अजवाइन और कलौंजी को चाय में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन और कलौंजी को सब्जी, दाल, रोटी या चावल में डालकर खाया जा सकता है।

इसके अलावा आप अजवाइन और कलौंजी का पाउडर भी ले सकते हैं। इसके लिए दोनों का पाउडर बनाएं। इसके बाद रात को सोते समय इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

आप भी अजवाइन और कलौंजी का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप पहले से ही कोई डाइट ले रहे हैं, तो इनका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान समय में जीने का ढंग कैसा हो how to live style in present time

Aladdin ka Chirag kaise paye

क्या सौन्दर्य के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी चाहिए