कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने का रामबाण उपाय

 हृदयाघात का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय संबंधी कई रोग हो सकते है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण हर साल काफी लोग अपनी जीवन खो  देते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, उनको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उनको अपने भोजन में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित में आ सकें। जानते हैं कोलेस्ट्रॉल स्तर को कैसे कम कर सकते है।

बढ़े कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

सांस फूलना

थकान महसूस होना

चक्कर आना

अचानक से वजन बढ़ना

हाथों पैरों का सुन्न होना

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण उपाय

लहसुन का सेवन

यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, तो उसके लिए लहसुन का सेवन लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक दो कली लहसुन का सेवन करने से बुरे कोलेस्ट्रॉल अर्थात एल डी एल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल अर्थात एच डी एल की मात्रा बढ़ती है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल स्तर को आसानी से नियंत्रित करता है।

मेथी का पानी 

मेथी का पानी भी कोलेस्ट्रॉल स्तर को तेजी से कम करता है। मेथी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसलिए प्रतिदिन एक कप मेथी के पानी  पीना चाहिए।

सेब का सिरका 

सेब का सिरका भी कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में बहुत फायदा करता है। यदि शरीर का कोलेस्ट्रॉल स्तर बहुत अधिक बढ़ गया हो, तो  प्रतिदिन सेब के सिरके का सेवन करना लाभकारी रहता है। इसलिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

नींबू का सेवन 

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बहुत बढ़ गया है उन्हें अपने भोजन में प्रतिदिन नींबू को शामिल  करना चाहिए। नींबू के रस से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत तेजी से कम होता है। नींबू में फाइबर की मात्रा होती है, जो खाने की थैली में कोलेस्ट्रॉल के प्रवाह को रोकने में मदद करता हैं।

सेंधा नमक का सेवन

जिनका कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाता है, उनको साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि उनको सेंधा नमक  का सेवन करना चाहिए। क्योंकि साधारण नमक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा 

अर्जुन की छाल के काढ़े से बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। यदि शरीर का कोलेस्ट्रॉल स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है, तो प्रतिदिन सुबह अर्जुन के छाल का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। अर्जुन की छाल का काढ़ा बैड कोलेस्ट्रॉल को बहुत अधिक सीमा तक कम करने में लाभकारी साबित होता है।

आंवला और एलोवेरा का जूस 

आंवला और एलोवेरा का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है। यदि आपका बैड कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो,तो रोजाना सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

मछली का तेल

मछली का तेल फिश कोलेस्ट्रॉल के स्तर काफी सीमा तक नियंत्रित करता है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर का कम करने का काम करता है।

खट्टे फलों का करें सेवन

जिनका कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाता है, उन लोगों को हमेशा खट्टे फलों  जैसे संतरा, अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत सीमा तक नियंत्रित किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अनुभव के आधार पर दी गई है किसी भी चीज का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान समय में जीने का ढंग कैसा हो how to live style in present time

Aladdin ka Chirag kaise paye

क्या सौन्दर्य के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी चाहिए