कोरोना से कैसे बचें।how to save from COVID

 कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा हैं। लोगों में एक बार फिर कोरोना का डर पैदा होने लगा है। ऐसे में लोगों में ये जानने की रुचि भी बढ़ गई है कि कोरोना से स्वयं को कैसे  बचाया और सुरक्षित रखा जा सकता है?सोसल मीडिया पर और समाचारों में भी इससे बचाव के कई तरीके बताए जा रहे हैं। जो आपको कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। जानते हैं वे क्या है


1- खुद को रखें आइसोलेट- 

अगर आप कहीं बाहर से घर में आए हैं और सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई देते हैं तो स्वयं को दूसरे लोगों से दूर अकेले में करके रखें। इस प्रकार आप दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने से रोक सकते हैं। 


2- बच्चों को रखें सुरक्षित- 

जैसा कि काफी समय से कहा जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चों को कोरोना सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है। इसलिए यदि बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्कूल भेजें। बच्चों को मास्क लगाने, हाथ धोने और शेनेटाइजर इस्तेमाल करने के बारे में बताएं बच्चों को अपनी कोई भी चीज दूसरों से शेयर न करने के लिए बताएं।


3- ऑफिस में बरतें सावधानी-

 यदि आप ऑफिस या काम पर जाने वालों में से एक  हैं तो पूर्व में जारी की गई गाइड लाइन्स पूर्ण रूप से अपनाएं। कार्यक्षेत्र में पूरी सावधानी बरतें। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और दूसरों के साथ शेयरिंग करने से बचें। 


४- अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं- 

ओमिक्रोन कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें। अपने खाने में प्रोटीन, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। 


5- भाप लें और गरम पानी पिएं- 

सर्दी और कोरोना के मामलों को देखते हुए दिन में एक बार भाप अवश्य लें। शाम को एक बार पुनः भाप लें।सदेव गर्म पानी पीने की आदत डालें।


6- व्यायाम करें- 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजूत करने के लिए हर रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करना चाहिए। रोजाना कुछ सुक्ष्म योगासन करना चाहिए। बाजार के खाने से बचना चाहिए और बाहर मिलने वाली खुली वस्तुओं का सेवन करने से बचना चाहिए।


7- मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें

यदि आपको वैक्सीन की डोज लग चुकी है फिर भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क अवश्य पहनें। घर से बाहर जब भी जायं मास्क जरूर पहनें। अपने पड़ोसियों  को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। 


८- वैक्सीन जरूर लगवाएं-

 जिन लोगों ने वेक्सीन नहीं लगवायी है वे वैक्सीनेशन अवश्य लगवाएं।  जिन लोगों को वेक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है वो अपनी दूसरी डोज भी लगवा लें। इससे कोरोना होने पर भी आपको गंभीर प्रभाव नहीं पड़ेगा।


9- विदेश से आने जाने वाले लोगों से दूर रहें-

 जो लोग विदेश यात्रा करते हैं या अभी करके आए हैं वो खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन जरूर करें. सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी विदेश की जानकारी छिपाने से बचें. इस तरह आप दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं. 

10- साफ-सफाई का ध्यान रखें- 

कोविड से बचने के लिए साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। कही बाहर से आने पर तुरंत हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। कुछ भी खाने-पीने से पहले हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान समय में जीने का ढंग कैसा हो how to live style in present time

Aladdin ka Chirag kaise paye

क्या सौन्दर्य के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी चाहिए