क्या अंडा खाकर वजन कम किया जा सकता है
वजन कम कर सकता है अंडों का सेवन -अंडे के साथ इन 3 चीजों का करें उपयोग, एक सप्ताह में कम हो जाएगा वजन।
वजन कम करने वाला अंडों का भोजन: स्वस्थ रहने के लिए रोज अंडा खाने की सलाह दी जाती है, इससे हेल्थ अच्छी रहती है और आवश्यक विटामिन की कमी पूरी होती है। वजन कम के लिए अंडे में ये 3 चीजें मिलाकर खाने से शीघ्र ही लाभ होगा।
अंडा के लाभ
अंडा की डाइट से कैसे वजन कम करें: मोटापा ऐसी समस्या हो जो शरीर में कई रोगो को जन्म देती है। मोटापे के कारण से शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं.। वजन बढ़ने से डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर मोटापे से परेशान है और वजन घटाने के लिए रोजाना अंडा खाते हैं तो आपको अंडा खाने का सही तरीका जान लेना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अंडे में मिलाकर खाने से तेजी से वजन कम होता है।
अंडा खाने से वजन कैसे कम होता है?
अंडा एक सुपरफूड है जो प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट से भरपूर है। वजन घटाने के लिए नाश्ते में रोज अंडे जरूर खाने चाहिए। इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है। अंडा कई तरीकों से खा सकते हैं। अंडा उबालकर, ऑमलेट, भुर्जी और अंडा करी बनाकर खा सकते हैं। अंडा खाने के काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। अगर तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो अंडे में ये 3 चीजें मिलाकर खाएं।
1- नारियल तेल- नारियल का तेल कितना फायदेमंद होता है ये तो हम सभी जानते हैं। अगर अंडे की सब्जी या ऑमलेट बनाकर खा रहे हैं तो बनाने के लिए नारियल का तेल प्रयोग करें। नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है। अगर फैट कम करना चाहते हैं तो अंडे को नारियल तेल के साथ ही पकाये।
2- काली मिर्च- यदि आप ऑमलेट या अंडे पर लाल मिर्च डालकर खाते हैं, लेकिन आपको लाल मिर्च की जगह काली मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल करना है। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि अंडे हेल्दी और वेट लॉस वाला बन जाएगा। काली मिर्च में पीपरिन नाम का तत्व होता है, जो पेट और कमर के फैट को कम करता है।
3- शिमला मिर्च- अंडे के साथ शिमला मिर्च का कॉम्बिनेशन काफी मजेदार लगता है। विटामिन सी से भरपूर शिमला मिर्च अंडे में डालकर खानी चाहिए। ये अंडे के स्वाद को हेल्दी और टेस्टी बना देगी। शिमला मिर्च फैट को कम करने में भी मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की लेखक पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें