बच्चे हों या बड़े सभी को अंडे खाने की सलाह दी जाती है। जिसका कारण है अंडों का अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होना। अंडे सबसे अधिक सेहतमंद फूड्स में से एक होते हैं। उबले अंडे में विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक भी मोजूद होता है। एक उबले अंडे में ७७ कैलोरी ऊर्जा और तकरीबन 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। अंडे किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। जानिए सेहत को किन तरीकों से फायदा पहुंचाता है उबले अंडो को खाना। उबले अंडे खाने के फायदे हड्डियों के लिए उबला अंडा प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। यह खासतौर पर हड्डियों के लिए अच्छा है। इसके अलावा इनसे बच्चों के दांतों को भी खासा फायदा मिलता है। वजन घटाने के लिए जैसा कि पहले भी बताया गया है कि उबले अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें खाकर पेट देर तक भरा रहता है और आपको बहुत सारी कैलोरी का सेवन भी नहीं करना पड़ता। इसके कारण अंडे वजन घटाने में फायदेमंद हैं। आप उबले अंडों को सब्जियों के साथ सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। बेहतर होता है मेटाबॉलिज़्म मेटाबॉलिज्म और पाचन को मजबूत करने में अंडों का बहुत योगदान रहता है। उबले अंडे कैलोरी बर्न करने में भी शरीर की सहायता करते हैं।जिससे मेटाबॉलिज्म को मजबूती मिलती है। नाखून, बालों और आंखों के लिए उबले अंडे खाना खासकर आंखों के लिए अच्छा है। साथ ही इनमें सल्फर कंटेंट होता है जो विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत भी है। यह बालों और नाखूनों के लिए भी अच्छा है। दिमाग के लिए है अच्छा अंडों में कोलिन पाया डाता है जो पानी में घुलनशील निटामिन है। यह सेलम मेंबरेन बनाने का काम करता है जो दिमाग से जुड़ा है। इसके कारण उबले अंडों का सेवन दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा है। लेकिन एक दिन में दो तीन अंडा ही खाने चाहिए। अंडों का अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।
अंडा खाने से शरीर को क्या लाभ होता है
बच्चे हों या बड़े सभी को अंडे खाने की सलाह दी जाती है। जिसका कारण है अंडों का अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होना। अंडे सबसे अधिक सेहतमंद फूड्स में से एक होते हैं। उबले अंडे में विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक भी मोजूद होता है। एक उबले अंडे में ७७ कैलोरी ऊर्जा और तकरीबन 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। अंडे किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। जानिए सेहत को किन तरीकों से फायदा पहुंचाता है उबले अंडो को खाना।
उबले अंडे खाने के फायदे
हड्डियों के लिए
उबला अंडा प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। यह खासतौर पर हड्डियों के लिए अच्छा है। इसके अलावा इनसे बच्चों के दांतों को भी खासा फायदा मिलता है।
वजन घटाने के लिए
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि उबले अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें खाकर पेट देर तक भरा रहता है और आपको बहुत सारी कैलोरी का सेवन भी नहीं करना पड़ता। इसके कारण अंडे वजन घटाने में फायदेमंद हैं। आप उबले अंडों को सब्जियों के साथ सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।
बेहतर होता है मेटाबॉलिज़्म
मेटाबॉलिज्म और पाचन को मजबूत करने में अंडों का बहुत योगदान रहता है। उबले अंडे कैलोरी बर्न करने में भी शरीर की सहायता करते हैं।जिससे मेटाबॉलिज्म को मजबूती मिलती है।
नाखून, बालों और आंखों के लिए
उबले अंडे खाना खासकर आंखों के लिए अच्छा है। साथ ही इनमें सल्फर कंटेंट होता है जो विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत भी है। यह बालों और नाखूनों के लिए भी अच्छा है।
दिमाग के लिए है अच्छा
अंडों में कोलिन पाया डाता है जो पानी में घुलनशील निटामिन है। यह सेलम मेंबरेन बनाने का काम करता है जो दिमाग से जुड़ा है। इसके कारण उबले अंडों का सेवन दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा है।
लेकिन एक दिन में दो तीन अंडा ही खाने चाहिए। अंडों का अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें