संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने का रामबाण उपाय

 हृदयाघात का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय संबंधी कई रोग हो सकते है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण हर साल काफी लोग अपनी जीवन खो  देते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, उनको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उनको अपने भोजन में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित में आ सकें। जानते हैं कोलेस्ट्रॉल स्तर को कैसे कम कर सकते है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सांस फूलना थकान महसूस होना चक्कर आना अचानक से वजन बढ़ना हाथों पैरों का सुन्न होना कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण उपाय लहसुन का सेवन यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, तो उसके लिए लहसुन का सेवन लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक दो कली लहसुन का सेवन करने से बुरे कोलेस्ट्रॉल अर्थात एल डी एल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल अर्थात एच डी एल की मात्रा बढ़ती है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल स्तर को आसानी से नियंत्रित करता है। मेथी का पानी  मेथी का पानी भी कोलेस्ट्रॉल स्तर को तेजी से कम करता है। मेथी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं ...

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार

 कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए पिएं घर पर बना हुआ यह जूस, जल्द ही असर देखने को मिलेगा। यदि आप प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते हैं तो अपने खाने में इस जूस को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा अक्सर अधिक हो जाता है और अधिक बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का हृदय पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस जूस का सेवन करना लाभकारी रहता है। खराब जीवन शैली और खानपान का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं हृदय संबंधी रोग का कारण अधिकतर कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता हैं। यदि रक्त में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाएगा तो आपको ब्रेन स्ट्रोक, हृदयाघात आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  इसलिए आवश्यक है कि समय रहते इसे नियंत्रण में रखा जाए। क्या होता है कोलेस्ट्रॉल  शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल या एच डी एल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल या एल डी एल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में जमा हो जाता है और रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर हृदय...