विटामिन बी 6 की शरीर को आवश्यकता और उसके स्रोत
शरीर को यदि पोषक तत्व सही से मिलते रहे तो शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहेगा। यद्यपि ऐसा होता नहीं है। भागदौड़ की जिंदगी में हमारी जीवन शैली बुरी तरह से प्रभावित है जिसके कारण अक्सर हमारे शरीर में किसी न किसी पोषक तत्वों की कमी होती रहती है। विटामिन बी कॉम्पलेक्स शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन बी कॉम्पलेक्स में बी 6 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रमुख विटामिन है। विटामिन बी 6 को पाइरोडॉक्सिन भी कहते हैं । विटामिन बी ६ दिमाग और इम्यूनिटी का पोषण करने में मदद करता है। यह शरीर को कई तरह के रोगो से बचाता है। एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि विटामिन बी 6 की पर्याप्त मात्रा कैंसर के खतरा भी को कई गुना कम कर देती है। विटामिन बी 6 से शरीर में होने वाले लाभ क्या हैं- १.कैंसर खतरा को कम करता है खून में विटामिन बी 6 की सही मात्रा होने से कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है। विटामिन बी 6 एंटी इंफ्लामेटरी होता है, इसलिए यह कैंसर के कई प्रकारों से शरीर की रक्षा करता है। 2.हार्ट को स्वस्थ रखता है म...