कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने का रामबाण उपाय
हृदयाघात का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय संबंधी कई रोग हो सकते है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण हर साल काफी लोग अपनी जीवन खो देते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, उनको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उनको अपने भोजन में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित में आ सकें। जानते हैं कोलेस्ट्रॉल स्तर को कैसे कम कर सकते है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सांस फूलना थकान महसूस होना चक्कर आना अचानक से वजन बढ़ना हाथों पैरों का सुन्न होना कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण उपाय लहसुन का सेवन यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ गया हो, तो उसके लिए लहसुन का सेवन लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक दो कली लहसुन का सेवन करने से बुरे कोलेस्ट्रॉल अर्थात एल डी एल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल अर्थात एच डी एल की मात्रा बढ़ती है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल स्तर को आसानी से नियंत्रित करता है। मेथी का पानी मेथी का पानी भी कोलेस्ट्रॉल स्तर को तेजी से कम करता है। मेथी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं ...